Reliance Jio और Google लाए नया किफायती 4G स्मार्टफोन Jio Phone Next, 10 सितंबर से बाजार में उपलब्ध होगा
(India) रिलायंस इंडस्ट्रीज की 44वीं सालाना आम सभा में चेयरमैन मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो और गूगल की साझेदारी में बने नए स्मार्टफोन जियोफोन-नेक्स्ट की घोषणा की. नया स्मार्टफोन जियो और गूगल के फीचर्स और ऐप्स से लैस होगा. एंड्रायड बेस्ड इस स्मार्टफोन का ऑपरेटिंग सिस्टम जियो और गूगल ने मिलकर विकसित किया है. मुकेश अंबानी ने ऐलान किया कि नया स्मार्टफोन आम आदमी की जेब के लिहाज से बनाया गया है. यह बेहद किफायती होगा और 10 सितंबर यानी गणेश चतुर्थी से मार्किट में मिलने लगेगा.


भारतीय बाजार के लिए विशेष तौर पर बनाया गया जियोफोन-नेक्स्ट स्मार्टफोन पर यूजर्स गूगल प्ले से भी ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं. स्मार्टफोन में बेहतरीन कैमरा और एंड्रायड अपडेट भी मिलेंगे. फुली फीचर्ड इस स्मार्टफोन को मुकेश अंबानी ने भारत का ही नही दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बताया.

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।