मुकेश अंबानी ने कहा- रिटेल में तेजी से बढ़ रही है रिलायंस, अगले 3 साल में 10 लाख से ज्यादा नौकरी देने का दावा
(India)
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 44वीं सालाना बैठक के दौरान गुरुवार को कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी की तरफ से कई महत्वपूर्ण ऐलान किए गए. उन्होंने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज का अब तक का सफर शानदार रहा और रिलायंस रिटेल सेक्टर में तेजी के साथ आगे बढ़ी है. मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो और रिटेल में वैल्यू क्रिएशन की काफी संभावना है.8 में से 1 भारतीय रिलांयस रिटेल से शॉपिंग करता है

आरआईएल चेयरमैन ने कहा कि 8 में से 1 भारतीय रिलांयस रिटेल से शॉपिंग करते हैं. रिलांयस रिटेल का सबसे तेजी के साथ कारोबार बढ़ा है. उन्होंने कहा कि पिछले साल 1500 नए स्टोर खोले गए. Apparel Biz में 1 साल में 18 करोड़ यूनिक बिके. कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स में स्थिति मजबूत हुई.
मुकेश अंबानी ने आगे कहा कि रिटेल सेक्टर में रिलांयस अगले 3 साल में करीब 10 लाख लोगों को नौकरियां देगी. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पिछले एक साल में रिलायंस रिटेल ने 65000 नए जॉब पैदा किए हैं और इसके स्टाफ की संख्या बढ़कर अब 2 लाख से भी ज्यादा हो गई है.

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।