वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी, रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर तथा अन्य विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे
(India) काशी के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कई सौगातें देकर जाएंगे। न सिर्फ प्रशासनिक बल्कि राजनीतिक लिहाज से भी पीएम मोदी का वाराणसी दौरा अहम है। उत्‍तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में मोदी आज बीजेपी के चुनाव अभियान का आगाज कर सकते हैं। कोविड-19 महामारी की वजह से मोदी को पिछले कुछ वक्‍त से वाराणसी आने का मौका नहीं मिल पाया। इस साल पीएम मोदी का यह पहला वाराणसी दौरा है। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी 27वीं बार वाराणसी पहुंचे हैं।

-रुद्राक्ष - इंटरनैशनल कोऑपरेशन ऐंड कन्‍वेंशन सेंटर
-बीएचयू में 100 बेड वाली 'मदर ऐंड चाइल्‍ड' विंग
-गोदौलिया में मल्‍टीलेवल पार्किंग
-पर्यटन विकास के लिए रो-रो नौकाएं
-वाराणसी-गाजीपुर हाइवे पर तीन लेन वाला फ्लाईओवर

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।