ICRC के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि असम में महिला डॉक्टर को वैक्सीन की दोनों डोज़ लग चुकी थीं. दूसरी डोज़ लेने के एक महीने के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. उनमें बेहद हल्के लक्षण हैं लेकिन अस्पताल ले जाने की जरूरत नहीं है. ICMR-RMRC के बिस्वज्योति बरकाकोटी ने कहा, "यह शायद भारत में इस तरह का पहला मामला है. हम मामले की रिपोर्टिंग और दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया में हैं
डॉक्टरों का कहना है हो सकता है कि डबल इंफेक्शन दो अलग अलग वेरिएंट से संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आने हुआ हो. उनके पति भी कोरोना के अल्फा वेरिएंट से संक्रमित हो चुके हैं. अल्फा वेरिएंट का पहला केस पिछले साल मार्च में ब्राजील में सामने आया था
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।