(India)
भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहेन ने तोक्यो ओलिंपिक में भारत के लिए एक और पदक पक्का कर लिया है। उन्होंने क्वॉर्टर फाइनल में चीनी ताइपे की मुक्केबाज चिन चेन को हराकर कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया है। साल 2012 में ट्रेनिंग देनी शुरू की। उन्होंने बॉक्सिंग अकादमी में ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी। इंटरनैशनल स्टेज पर पहुंचने केबाद उन्हें भारतीय महिला बॉक्सिंग के मुख्य कोच शिव सिंह ने ट्रेनिंग दी। लवलीना ने पहले इंडिया ओपन में वॉल्टरवेट में गोल्ड मेडल जीता। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता थी। इसके बाद उन्होंने वियतनाम में एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। साथ ही अस्थाना में हुए प्रेजिडेंट कप में भी उन्होंने जीत हासिल की। लवलीना ने बाद में उलानबातर कप (मंगोलिया) में सिल्वर मेडल हासिल किया। लवलीना को बॉक्सिंग में उनके योगदान के लिए अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया।
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।