क्वॉर्टर फाइनल में बजरंग के सामने थे ईरान के मुर्तजा चेका घियासी। शुरुआत में बजरंग 0-1 से पिछड़ रहे थे लेकिन इसके बाद बजरंग ने ईरानी पहलवान को पलटते हुए उसके कंधे जमीन पर लगाकर चित कर मुकाबले को वहीं खत्म कर दिया।
सेमीफाइनल में बजरंग पूनिया को बेहद कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा. बजरंग पूनिया के सामने तीन बार के वर्ल्ड चैम्पियन हाजी एलियेव होंगे. बजरंग पूनिया हालांकि अपने करियर में कई बड़े खिलाड़ियों को मात दे चुके हैं. बजरंग पूनिया के पास फाइनल में पहुंचकर भारत के लिए एक और मेडल पक्का करने का बेहतरीन मौका है.
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।