अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई देशों ने चिंता प्रकट की
(India) अफगानिस्तान पर तालिबान के पूरी तरह कब्जे के बाद अब उसे मान्यता देने की राह पर कुछ देश आगे बढ़ चले हैं। वहीं कई देश इस पर खामोश हैं। कई ऐसे देश हैं जो पिछले तालिबानी हुकूमत को मान्यता नहीं दी लेकिन इस बार उसके उलट वो मान्यता देने की राह पर आगे हैं।
तालिबान के कब्‍जे वाले अफगानिस्‍तान से ITBP के 99 कमांडोज और तीन स्निफर डॉग्‍स को भारत लाया गया है। मंगलवार को हिंडर IAF बेस पर उतरे विमान में इनके अलावा 30 डिप्‍लोमेट्स और 21 नागरिक भी थे। कमांडोज अपना सारा सामान और हथियार लेकर लौटे हैं। उन्‍हें अब दिल्‍ली स्थित ITBP फैसिलिटी में हफ्ते भर क्‍वारंटीन रहना होगा। ITBP प्रवक्‍ता विवेक कुमार पांडेय के अनुसार, अफगानिस्‍तान के चारों कॉन्‍सुलेट्स के डिप्‍लोमेट्स और सिक्‍यूरिटी स्‍टाफ लौट चुका है।

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।