यूपी में बढ़ रहे डेंगू वायरल, फिरोजाबाद में 42 बच्चों की मौत, कोविड-19 की तीसरी लहर की संभावना के तहत कोविड प्रोटोकॉल
(India) मथुरा के कुछ गांव में बुखार की वजह से अब तक बच्चों सहित कई लोगों की जान जा चुकी है। मौतों के बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने बुखार से पीड़ित लोगों के सैंपल लिए तो उनमें डेंगू, मलेरिया, वायरल फीवर के अलावा अब स्क्रब टाइफस नामक बीमारी की पुष्टि हुई। इस बीमारी में सामान्य बुखार के साथ शरीर में छोटे-छोटे दाने, चकत्ते हो जाते हैं।
मेरठ, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, फिरोजाबाद, बागपत, बिजनौर, रामपुर, मुरादाबाद, हापुड़, कासंगज वगैरह जिलों में वायरल फीवर और डेंगू के मामले सामने आए हैं। इसके साथ की कुछ जिलों में मरीजों की मौतें भी हुई हैं।

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।