Tokyo 2020 Paralympics Games: हाई जंप इवेंट में प्रवीण कुमार ने जीता सिल्वर, भारत के हिस्से आया एक और मेडल
(India) टोक्यो में चल रहे 2020 पैरालंपिक गेम्स से शुक्रवार सुबह भारत को बेहद अच्छी खबर मिली है. टोक्यो पैरालंपिक में भारत के हिस्से एक और मेडल आ गया है. मेडल के तगड़े दावेदार प्रवीण कुमार ने हाई जंप T64 इवेंट के फाइनल में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है.

प्रवीण कुमार के इस सिल्वर मेडल के साथ ही टोक्यो पैरालंपिक में भारत के पदकों की संख्या 11 हो गई है. अब तक पैरालंपिक गेम्स के इतिहास में यह भारत का सबसे शानदार प्रदर्शन है.

प्रवीण कुमार हालांकि अपने तीसरे प्रयास के जरिए गोल्ड मेडल जीतने के बेहद करीब पहुंच गए थे. प्रवीण कुमार ने हालांकि T64 इवेंट में 2.07 मीटर की छलांग लगाकर नया एशियाई रिकॉर्ड कायम कर दिया प्रवीण कुमार ने सभी उम्मीदों को कायम रखा और अपना बेस्ट स्कोर करते हुए एशियन रिकॉर्ड भी कायम किया. इस इवेंट में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन ही प्रवीण कुमार से बेहतर स्कोर करने में कामयाब रहे.

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।