Tokyo Paralympics 2020: प्रमोद भगत ने भारत को दिलाया चौथा गोल्ड, मनोज सरकार ने जीता ब्रॉन्ज
(India) टोक्यो में खेले जा रहे पैरालिंपिक खेलों में आज का दिन भारत के लिए बेहद खास रहा. बैडमिंटन स्पर्धा में आज भारतीय खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया. भारत के प्रमोद भगत ने टोक्यो पैरालंपिक की पुरूष एकल क्लास एसएल3 बैडमिंटन स्पर्धा में गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) जीता. इसके बाद भारत के मनोज सरकार ने टोक्यो पैरालंपिक की पुरूष एकल क्लास एसएल3 बैडमिंटन स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल (कांस्य पदक) जीता. दुनिया के नंबर-1 पैरा-शटलर प्रमोद भगत ने फाइनल में डैनियन बेथेल को सीधे गेमों में 21-14 और 21-17 से शिकस्त दी. उन्होंने इससे पहले सिर्फ 36 मिनट तक चले सेमीफाइनल में जापान के डाइसुके फुजीहारा के खिलाफ 21-11 और 21-16 से जीत हासिल की थी.

बैडमिंटन इस साल पैरालंपिक खेलों में डेब्यू कर रहा है. दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी भगत इस तरह खेल में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गये.

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।