तालिबान के पंजशीर जीत के दावे को NRF ने खारिज किया, पूर्ण नियंत्रण का दावा किया
(India) अफगानिस्तान में अमन की आखिरी उम्मीद विद्रोही नेता अहमद मसूद के राज्य पंजशीर से है. इसे लेकर अब अलग अलग तरह के दावे सामने आ रहे हैं. तालिबान ने जहां पंजशीर प्रांत पर भी कब्जा करने की बात कही है. वहीं विद्रोही संगठन नेशनल रेसिस्टेंस फ्रंट यानी NRF ने तालिबान के दावे को गलत बताया है. NRF ने कहा है कि पंजशीर पर ताबिलान के कब्जे की बात गलत है.

एनआरएफ ने कहा है कि अहम चौकियो पर अभी भी हमारे कमांडर तैनात हैं. इसके साथ ही पंजशीर घाटी में अलग अलग जगहों पर भी हमारे लड़ाके तैनात हैं और लड़ाई जारी है. NRF ने उम्मीद जताई है कि अफगानिस्तान के लोग इस लड़ाई को जारी रखेंगे.

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।