ISI चीफ के अफगानिस्तान दौरे पर पर तालिबान की सफाई,कहा- पाकिस्तान को अपने मामलों में दखल नहीं देने देंगे
(India) पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद के अफगानिस्तान दौरे पर तालिबान ने सफाई दी है. तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि वह पाकिस्तान सहित किसी भी देश को अफगानिस्तान के आंतरिक मामलों में दखल देने की इजाजत नहीं देगा. फैज हमीद ने तालिबानी नेता मुल्ला अब्दुल गनी बरादर से पिछले हफ्ते काबुल में मुलाकात की थी. कई देशों ने अफगानिस्तान के अंदरूनी मामलों में पाकिस्तान के दखल को लेकर सवाल उठाए थे.
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर मध्य अगस्त में तालिबान के कब्जा कर लेने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल हमीद पहले उच्च पदस्थ विदेशी अधिकारी हैं, जो अफगानिस्तान की यात्रा पर गए हैं. अफगानिस्तान के ‘खामा न्यूज’ के मुताबिक, तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने कहा कि समूह पाकिस्तान सहित किसी भी देश को अफगानिस्तान के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं देगा.

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।