तीन महीने पहले पीड़िता ने थाने में शिकायत की थी. लेकिन पुलिस की ओर से किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई थी. इसके बाद पीड़िता ने कोर्ट का रुख किया. कोर्ट ने कनाट प्लेस पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करने का आदेश दिया. इसके बाद रेप की धाराओं के तहत सांसद प्रिंस राज के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है. हालांकि जब पीड़िता ने थाने में शिकायत की थी, तब सांसद प्रिंस राज ने भी पीड़िता के खिलाफ शिकायत की थी.
पशुपति पारस और चचेरे भाई प्रिंस राज दोनों ने चिराग पासवान से मुंह मोड़ लिया है. लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक और दिवंगत नेता रामविलास पासवान की पहली बरसी पर चिराग पासवान ने 12 सितंबर को एक कार्यक्रम का आयोजन कराया था
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।