(India)
गुजरात में भूपेंद्र पटेल के मुख्यमंत्री बनने के बाद कैबिनेट में बदलाव को लेकर विवाद सामने आया। रुपाणी कैबिनेट में शामिल रहे 23 मंत्रियों में से ज्यादातर को बदला जाएगा। इनकी जगह युवा चेहरों को तरजीह मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं। वरिष्ठ पार्टी नेताओं के मुताबिक नाराज मंत्रियों को शपथग्रहण से पहले मना लिया जाएगा। वहीं नई कैबिनेट में जातीय समीकरणों को साधना बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती है। ज्यादातर मंत्रियों ने मंगलवार को ही अपने दफ्तर खाली कर दिए थे। बुधवार को उस पोस्टर को राजभवन से हटा दिया गया, जिसमें शपथग्रहण समारोह का जिक्र था। राज्यपाल कार्यालय से बाद में ऐलान किया गया कि शपथग्रहण समारोह गुरुवार को दोपहर डेढ़ बजे आयोजित होगा।
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।