तुर्की राष्ट्रपति ने UN में फिर उठाया कश्मीर का मुद्दा,भारत ने दिया करारा जवाब
(India)
edited by-kritika nayan singh

संयुक्त राष्ट्र:संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nation General Assembly) में बोलते हुए तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन (Turkey President) एक बार फिर कश्मीर का मुद्दा (Kashmir Issue) उठाया है. उन्होंने कहा कि हम पार्टियों के बीच बातचीत के जरिए और संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों के ढांचे के भीतर 74 वर्षों से कश्मीर में चल रही समस्या को हल करने के पक्ष में खड़े हैं. हालांकि इस बार उन्होंने कश्मीर का जिक्र करते हुए दोनों देशों के बीच बातचीत से हल निकालने की बात कही है. लेकिन दो साल पहले उन्होंने कश्मीर को एक ज्वलंत मुद्दा करार दिया था.साइप्रस के विदेश मंत्री निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स से मुलाकात के बाद जयशंकर ने ट्वीट किया है कि सभी को साइप्रस के संबंध में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रासंगिक प्रस्तावों का पालन करना चाहिए. बता दें कि तुर्की ने साइप्रस के बड़े हिस्से पर कई दशक से अवैध कब्जा जमाया हुआ है. इस मुद्दे को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने प्रस्ताव भी पारित किया हुआ है, लेकिन तुर्की इसे नहीं मानता है.

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।