जीत का खाका तैयार करने लखनऊ पहुंची प्रधान की टीम,बीजेपी दफ्तर में चलेगा बैठकों का दौर
(India) कृतिका नयन सिंह

यूपी.यूपी चुनाव को लेकर सारी पार्टिया सक्रिय हो गई है.इसी कड़ी को लेकर आज भाजपा की जीत का खाका तैयार करने के लिए यूपी चुनाव प्रभारी बनाए गए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान लखनऊ पहुंच गए हैं। सहप्रभारी और क्षेत्र प्रभारियों की टीम यहां लगातार तीन दिनों तक मैराथन बैठकें करेगी। प्रधान तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश प्रवास पर रहेंगे। पार्टी के प्रदेश चुनाव सहप्रभारी और केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, अर्जुनराम मेघवाल, शोभा करंदलाजे और अन्नपूर्णा देवी, राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर और सरोज पाण्डेय लखनऊ पहुंच गए है। चुनाव प्रभारी और प्रदेश के नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर मंथन करेगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।