नई दिल्ली.देश में कोरोना के नए मामलों में गिरावट आ रही है। सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए डोर-टु-डोर वैक्सीनेशन की अनुमति दे दी है। इसके लिए गाइडलाइंस भी जारी कर दी गई है।वैक्सीनेशन सेंटर तक पहुंचने में असमर्थ लोगों के लिए केंद्र सरकार ने घर में ही टीकाकरण की व्यवस्था किए जाने को मंजूरी दे दी है। हेल्थ मिनिस्ट्री ने गुरुवार को कहा कि ऐसे लोगों को घर पर ही हेल्थ टीमों की ओर से टीका लगाया जाएगा। इसके लिए उन्हें कहीं भी टीकाकरण के लिए आवेजन करने की जरूरत नहीं होगी। इससे दिव्यांगों और बुजुर्गों को कोरोना टीका लगवाने के लिए यात्रा करने की जरूरत नहीं होगी और उन्हें नजदीक में ही टीका लग सकेगा।
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।