कोर्ट रूम में गैंगस्टर जितेंद्र की हत्या,दो शूटर भी पुलिस शूटआउट में मारे गए
(India)
by:kritika nayan singh



रोहिनी-दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में ताबड़तोड़ फायरिंग में मारा गया गैंगस्टर जितेंद्र गोगी एनसीआर और हरियाणा का जाना माना गैंगस्टर था। उस पर हत्या और लूट के कई मामले दर्ज थे। हरियाणा में गोगी पर गायिका एवं डांसर हर्षिता दहिया की गोली मारकर हत्या करने का मामला दर्ज था।  इस गैंगवार में गोगी समेत कुल 3 लोग मारे गए हैं। फायरिंग में 3 से 4 लोग घायल भी हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, गोगी पेशी के लिए कोर्ट में आया था, जहां वकील की यूनिफॉर्म में पहले से मौजूद 2 शूटरों ने उस पर फायरिंग की।दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने बताया कि जब गैंगस्टर गोगी को कोर्ट में सुनवाई के लिए ले जाया गया तो दो अपराधियों ने उस पर गोलियां चलाईं। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दोनों हमलावरों को मार गिराया। उनमें से एक हमलावर पर 50,000 रुपए का इनाम था।वकील ललित कुमार ने बताया कि हमलावर वकील की ड्रेस में आए थे। उन्होंने गोगी को लगातार 3 गोलियां मारीं। गोगी की सुरक्षा में जो दिल्ली पुलिस के लोग थे उन्होंने 25-30 गोलियां चलाई हैं। जिसमें अपराधियों की मौत घटनास्थल पर हो गई। गोगी की अस्पताल में मौत हो गई।ललित कुमार ने यह भी बताया कि घटना गोगी की सुनवाई के दौरान हुई। जज, स्टाफ और वकील भी मौजूद थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।