पश्चिम बंगाल की हॉट सीट भवानीपुर में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन खूब बवाल हुआ। बीजेपी और टीएमसी के कार्यकर्ताओं के बीच लगातार झड़पें हुईं। दोनों ही दलों ने एक-दूसरे पर हमले के आरोप लगाए। बीजेपी नेताओं ने दावा किया कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने उनके नेता दिलीप घोष और वर्कर्स पर हमले किए। वीडियो में दिख रहा है कि दोनों दलों के कार्यकर्ता आपस में उलझे हुए हैं। इस दौरान सुरक्षागार्ड को स्थिति संभालने के लिए पिस्तौल तक निकालनी पड़ी। यहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं, ऐसे में टीएमसी ने पूरी ताकत लगा दी है। बीजेपी का आरोप है कि उनके नेता और कार्यकर्ता भवानीपुर में प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनके साथ धक्कामुक्की की। यहां तक कि बीजेपी सांसद के साथ भी दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।