(India)
अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने भारत के नागर उड्डयन महानिदेशक (डीजीसीए) को चिट्ठी लिखी है। इसमें उसने भारत और अफगानिस्तान के बीच विमान सेवा फिर से शुरू करने की मांग की गई है। अफगानिस्तान के इस्लामिक अमीरात घोषित हो जाने के बाद यह उसकी ओर से पहली आधिकारिक बातचीत की पहल है। बताया गया है कि तालिबान की इस चिट्ठी पर नागर उड्डयन मंत्रालय की ओर से समीक्षा की जा रही है। गौरतलब है कि भारत ने 15 अगस्त से ही अफगानिस्तान से वाणिज्यिक उड़ान सेवाओं को बंद रखा है। वहां से भारतीय नागरिकों को लाने के लिए बचाव मिशन के तहत सिर्फ कुछ विशेष विमानों को ही काबुल एयरपोर्ट जाने की इजाजत मिली थी। हालांकि, काबुल में तालिबान का राज कायम हो जाने के बाद से भारत ने अब तक कोई आधिकारिक संपर्क स्थापित नहीं किया, जिसके चलते विमान सेवा शुरू करने पर भी बात नहीं हुई।
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।