(India)
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भाजपा और आरएसएस के सबसे बड़े आलोचकों में से एक हैं। उन्होंने अमित शाह और संघ की तारीफ कर सभी को चौंका दिया। दिग्विजय ने चार साल पहले अपनी नर्मदा परिक्रमा के दौरान मदद के लिए दोनों का आभार जताया।दिग्विजय सिंह और उनकी पत्नी अमृता ने 2017 में नर्मदा नदी के किनारे पैदल ही इसकी परिक्रमा की थी।नर्मदा के पथिक नामक इस किताब का विमोचन कार्यक्रम भोपाल के विधानसभा सभागार में हुआ. इस पुस्तक में दिग्विजय सिंह, उनकी पत्नी अमृता राय और उनके सहयात्रियों के अनुभवों का लेखा जोखा संकलित है. इस पुस्तक में नर्मदा की महिमा से लेकर बदहाली तक का वर्णन है. साथ ही नर्मदा किनारे रहने वाले लोगों की पीड़ा भी बताई गई है.
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।