Instagram यूज करने वाले सावधान! 45 लाख के गिफ्ट का लालच देकर महिला को किया कंगाल
(India) पहले facebook or अब Instagram ठगी का नया जरीया बनता जा रहा है। यूपी की एक महिला को इंस्टाग्राम के जरिए अपना जाल में फंसा कर कंगाल कर दिया।अधिकारियों ने बताया कि यूपी की एक महिला से कथित तौर पर एक व्यक्ति ने 32 लाख रुपये से अधिक की ठगी की गई, जिससे उसने इंस्टाग्राम पर दोस्ती की और खुद को यूनाइटेड किंगडम का निवासी बताया था।रायबरेली जिले की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया कि वह जालसाज ने उसे कहा कि ब्रिटेन से उसके लिए 45 लाख रुपये का एक "उपहार" और कुछ "विदेशी मुद्रा" भेजी है लेकिन उसे लेने के लिए कुछ शुल्क का भुगतान करना होगा।रायबरेली के पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कहा कि पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और साइबर सेल मामले की जांच कर रही है। श्लोक ने पीटीआई-भाषा को बताया, ''अपराधियों का पता लगाने और पीड़िता से ऑनलाइन ठगी गई रकम को वापस लाने के प्रयास जारी हैं।''अधिकारियों के अनुसार, महिला सितंबर में इंस्टाग्राम पर उस व्यक्ति के संपर्क में आई थी

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।