(India)
लखीमपुर हिंसा में मारे गए चार किसानों की आत्मा की शांति के लिए मंगलवार को तिकुनिया में अंतिम अरदास शुरू हुई,घटनास्थल से करीब एक किमी की दूरी पर 30 एकड़ भूमि पर कार्यक्रम चल रहा है.कार्यक्रम में यूपी के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और छत्तीसगढ़ से करीब 50 हजार किसान पहुंचे हैं.. सबसे पहले पलिया से आए रागी जत्थे ने गुरुवाणी का बखान कर संगत को निहाल किया.कार्यक्रम में मृतक किसानों के परिवार वालों और घायल किसानों को भी बुलाया गया हैप्रियंका गांधी, दीपेंद्र हुड्डा समेत कई कांग्रेस के नेता अंतिम अरदास में शामिल हुए.संयुक्त मोर्चा ने ऐलान किया था कि अरदास कार्यक्रम के मंच पर कोई सियासी नेता नहीं बैठेगा.जो भी नेता इस कार्यक्रम में आएगा वह पब्लिक के साथ बैठेगा. प्रियंका गांधी भी जनता में बीच में ही बैठी. उन्होंने शहीद किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की..
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।