पीएम मोदी और अमित शाह ने देश को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं
(India) आज देशभर में विजयादशमी या दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने इस मौके के लिए देशवासियों को शुभाकामनाएं देते हुए हिंदी और अंग्रेजी में ट्वीट किया है. वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने भी देशवासियों को दशहरा की शुभकामनाएं दी हैं. जानिए किस नेता ने क्या ट्वीट किया है.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘’विजयादशमी के पावन अवसर पर आप सभी को अनंत शुभकामनाएं.’’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, ‘’समस्त देशवासियों को ‘विजयादशमी’ की हार्दिक शुभकामनाएं. अधर्म, अन्याय, असत्य व अत्याचार पर धर्म, न्याय, सत्य और सदाचार की शाश्वत जीत का यह पर्व सभी को अपने अंदर की बुराइयों को त्याग कर मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है. प्रभु श्री राम सभी का कल्याण करें. जय श्री राम.’’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया है, ‘’असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक महापर्व विजयादशमी की सभी प्रदेशवासियों व श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई. आइए, हम सभी अपने अंतस के राम को जागृत करें और समाज में व्याप्त सभी बुराइयों की समाप्ति हेतु संकल्पित हों. जय श्री राम.’’

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।