Farmers Rail Roko Andolan: देशभर में किसानों का 'रेल रोको' आंदोलन
(India) संयुक्त किसान मोर्च ने देशभर में सुबह 10 बजे से रेल रोको कार्यक्रम शुरू कर दिया है. आंदोलन के चलते रेल यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.
संयुक्त किसान मोर्चा के ​रेल रोको आंदोलन के आह्वान के मद्देनज़र सोनीपत जंक्शन रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया गया है. हरियाणा के बहादुरगढ़ में प्रदर्शनकारी रेलवे ट्रैक पर बैठे.
किसान संगठनों के रेल रोको आंदोलन पर राकेश टिकैत ने कहा, 'अलग-अलग ज़िलों में ये अलग-अलग जगह होगा. पूरे देश में वहां के लोगों को पता रहता है ​कि हमें कहां ट्रेन रोकनी है. भारत सरकार ने अभी हमसे कोई बात नहीं की है.'

किसान मोर्चा ने बयान जारी कर कहा है, रेल रोको पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहेगा और रेल संपत्ति को कोई क्षति नहीं पहुंचाई जाएगी. एसकेएम ने अपने सभी घटकों से दिशानिर्देश को सख्ती से पालन करने की अपील भी की है.

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।