वाराणसी दौरे पर पीएम मोदी,काशी से 64 हजार करोड़ की स्वास्थ्य योजना लॉन्च
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में 5 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण किया,,, जहां जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इससे काशी का न सिर्फ सौंदर्यीकरण बढ़ा है, बल्कि जिले के निवासियों को और भी कई सुविधाएं मिल रही हैं,,, उन्होने कहा कि आज केंद्र और राज्य में वो सरकार है जो गरीब, दलित, शोषित-वंचित, पिछड़े, मध्यम वर्ग, सभी का दर्द समझती
पीएम मोदी ने कहा कि आज 75 हजार करोड़ के कामों का लोकार्पण हो रहा है। इन योजनाओं को महादेव का आशीर्वाद है। महादेव के आशीर्वाद से कष्टों से मुक्ति स्वाभाविक है। भविष्य में महामारी से बचाव के लिए उच्च स्तर की हो। गांव और ब्लॉक स्तर तक हमारे हेल्थ सिस्टम में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता आए, इसके लिए आज काशी से मुझे 64 हजार करोड़ रुपए का आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन राष्ट्र को समर्पित करने का सौभाग्य मिला है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।