क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान को जमानत मिल गई। हालांकि, गुरुवार को कोर्ट से ऑर्डर की कॉपी नहीं मिलने की वजह से रिहाई नहीं हो पाई। आर्यन खान की आज की रात भी जेल में ही गुजरेगी। दरअसल शाम 5.30 बजे तक रिलीज ऑर्डर की कॉपी जेल नहीं पहुंची। ऐसे में कल सुबह 11 बजे के बाद ही आर्यन की रिहाई संभव है। ड्रग्स केस में 2 अक्टूबर को गिरफ्तार किए गए शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जेल से रिहा अटक गई है। एक्ट्रेस जूही चावला ने उनकी एक लाख रुपये का बॉन्ड भरकर जमानत ली है और वकीलों ने सारी औपचारिकताओं को पूरा कर लिया है। हाई कोर्ट से जमानत का आदेश जारी होने के बाद एक्ट्रेस जूही चावला एनडीपीएस कोर्ट पहुंचीं और 1 लाख रुपये का बॉन्ड जमा कराया। उनके साथ आर्यन खान के वकील भी थे। इन औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद उनकी रिहाई की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन जेल प्रशासन तक देर से जमानत की कॉपी पहुंची। इसके चलते अब शनिवार को ही उनकी जेल से रिहाई होगी। इससे पहले बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को अपने फैसले के बारे में विस्तार से जानकारी दी, जिसके तहत गुरुवार को उसने बेल की अर्जी मंजूर की थी।
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।