राजस्थान में आज दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का मतदान जारी है। इसी कड़ी में उदयपुर के वल्लभनगर में वोटिंग हो रही है। बूथों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त है और मतदाताओं की कतार लगी हुई है। लोगों को जांच के बाद ही मतदान करने के लिए जाने दिया जा रहा है।उदयपुर की वल्लभनगर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के दौरान अब मतदाता अपने घरों से बाहर निकलकर मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं, इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हिम्मत सिंह झाला ने मतदान किया और लोगों से बीजेपी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की,झाला ने इस मौके पर वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पिछले 3 सालों में यहां पर किसी प्रकार का कोई विकास का कार्य नहीं किया वही जनता सेना प्रत्याशी रणधीर सिंह भिंडर ने भी मतदान किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।