मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर रेलिंग पर लटका मिला बच्चें का शव,पुलिस ने जताई हत्या की आशंका
(India) मथुरा के थाना सुरीर इलाके में यमुना एक्सप्रेस वे पर सनसनीखेज वारदात सामने आई है,एक्सप्रेस वे के कटीले तारों पर बालक का शव लटका मिलने से इलाके सनसनी फैल गई,बालक की हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई जा रही है,पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,घटना माइलस्टोन 78 के पास की है.

यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडा से आगरा जाने वाले मार्ग पर माइल स्टोन 78 के समीप तार फेंसिंग पर 10-12 वर्षीय बालक का एक शव लटका मिला। सुबह ग्रामीण अपने खेतों की तरफ जा रहे थे, तब उन्होंने शव लटका देखा। सूचना पर सुरीर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। बालक के चेहरे और शरीर पर चोट के निशान हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।