COP26 में ग्‍लोबल लीडर्स संग पीएम मोदी की जबर्दस्‍त केमिस्‍ट्री,ग्लोबल वार्मिंग को पीएम मोदी ने पूरी दुनिया के लिए बताया खतरा
(India)
COP26 Summit: ग्लोबल वार्मिंग को पीएम मोदी ने पूरी दुनिया के लिए बताया खतरा, कहा - भारत में पंचामृत प्लान पर हो रहा है काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों ब्रिटेन के ग्‍लासगो में हैं। वह संयुक्त राष्ट्र सीओपी-26 के राष्ट्राध्यक्ष और शासनाध्यक्ष सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। COP26 से इतर पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं से लंबी बातचीत की। मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर कुछ तस्‍वीरें साझा की हैं जिनमें वह दुनिया के कुछ ताकतवर नेताओं संग गर्मजोशी से मिलते नजर आ रहे हैं। जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल हों या ब्रिटिश पीएम बोर‍िस जॉनसन, ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्‍कॉट मॉरिसन हों इजरायल के नए पीएम नफ्थाली बेनेट, पीएम मोदी सबके साथ बेहद सहज नजर आए। बेनेट, जॉनसन और मॉरिसन से तो मोदी यूं मिले जैसे बड़ी पुरानी दोस्‍ती हो।

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।