मुंबई एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक के आरोपों पर जवाब दिया मलिक ने समीर वानखेड़े पर महंगे कपड़े पहनने का आरोप लगाया है. इस पर वानखेड़े ने जवाब देते हुए कहा कि वो लोखंडवाला मार्केट जाएं और वहां जाकर कपड़ों को रेट पता कर लें. वानखेड़े ने ये भी दावा किया कि एक ड्रग पेडलर के जरिए उनके परिवार को फंसाने की कोशिश की गई थी वानखेड़े ने कहा कि सलमान नाम के ड्रग पेडलर ने उनकी बहन को अप्रोच किया था. लेकिन मेरी बहन ने उसका केस नहीं लिया क्योंकि वो एनडीपीएस के केस नहीं देखती है. उन्होंने दावा किया कि सलमान नाम के इस पेडलर ने एक बिचौलिए के जरिए हमें ट्रैप करने की कोशिश की थी. उसने एक फर्जी शिकायत इस साल के शुरुआत में मुंबई पुलिस से भी की थी. लेकिन कुछ निकला नहीं
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।