अयोध्या में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड,12 लाख दीयों से जगमग हुई राम की नगरी
(India)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रकाशपर्व दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रभु श्रीराम से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की है। दीपावली का यह पर्व हम सभी के लिए अनेक प्रकार से आनंददायक, शुभदायक, मंगलदायक है। विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भारतीय त्योहार हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। यह त्योहार आध्यात्मिक रूप से अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है। विधान सभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि देश-विदेश में मनाए जाने वाले सभी त्योहारों में दीपावली का सामाजिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से अत्यधिक महत्त्व है। दीपावली अज्ञान पर ज्ञान, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई का उत्सव है।
दिवाली के पर्व पर गुरूवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम जन्मभूमि पर ‘राम लला’ की पूजा अर्चना की. इससे पहले सीएम योगी आज सुबह हनुमान गढ़ी पहुंचे और वहां पर भी उन्हें पूजा कर आशीर्वाद मांगा. इसके बाद सीएम योगी आज श्रीराम लला के दर्शन के लिए पहुंचे और वहां उन्होंने पूजा अर्चना की. सीएम योगी ने बुधवार ही अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन किया था.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।