(India)
यूपी सरकार पांच चरणों में 50000 ग्रुप सी पदों पर भर्तियां करेगी। आयोग (UPSSSC) के अध्यक्ष प्रवीर कुमार संबंधित सदस्यों के साथ बैठक कर चुके हैं। आयोग जल्द ही भर्ती की संशोधित परीक्षा तारीखों का ऐलान करेगा। पहले चरण की भर्ती परीक्षा जनवरी से फरवरी 2022 में आयोजित की जा सकती है। यूपी में ग्रुप सी पदों पर 50 हजार से ज्यादा रिक्तियां (UP Group C recruitment) भरी जानी है, इनमें से कुल 22794 रिक्तियों को भरने की कवायद जल्द शुरू होने जा रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार यूपीएसएसएससी, दिवाली के बाद अब कभी भी भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।