छत्तीसगढ़ सुकमा के CRPF कैंप में फायरिंग, जवान ने अपने ही साथियों पर बरसाई गोलियां, चार की मौत और 3 घायल
(India) छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के शिविर में ​जवान ने अपने साथियों पर गोली चला दी है. इस घटना में चार जवानों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं. आज तड़के करीब 3.30 बजे एक जवान ने विवाद के बाद अपनी एके-47 राइफल से अन्य जवानों पर गोली चला दी. इस घटना में चार जवानों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. अन्य जवान और अधिकारी वहां पहुंचे तथा आरोपी जवान को पकड़ा. बाद में हताहत जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस आरोपी जवान से पूछताछ कर रही है. घायल जवानों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।