भोपाल में कमला नेहरु बाल अस्पताल के नवजात शिशु यूनिट में सोमवार रात आग लगने से चार बच्चों की मौत
(India) मध्य प्रदेश के भोपाल में कमला नेहरु बाल अस्पताल की विशेष नवजात शिशु यूनिट (SNCU) में सोमवार रात आग लगने से कम से कम चार बच्चों की मौत हो गई. अस्पताल में आग लगने के बाद वार्ड में भर्ती बच्चों के परिवार के लोग अपने बच्चों की तलाश में इधर-उधर भागते नजर आए. कुछ नाराज परिजन ने आरोप लगाया कि बच्चों को बचाने के बजाय अस्पताल के कर्मचारी घटना के समय वहां से भाग गए. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक माता-पिता अपने बच्चे की तलाश कर रहे थे जबकि कुछ अन्य अपने बच्चों के साथ अस्पताल से बाहर निकल आए. प्रदेश सरकार ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं. सोमवार रात करीब नौ बजे अस्पताल की इमारत की तीसरी मंजिल पर आग लगी और आग बुझाने के लिए दमकल की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची. शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया.

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।