राजस्थानः दौसा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-एंबुलेंस की टक्कर से चार की मौत
(Dausa, Dausa) जयपुरः- राजस्थान के दौसा मे शनिवार में सुबह एक भीषण सड़क हाइसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब जयसिंहपुरा फाटक के पास जब एक प्राइवेट एंबुलेंस की टक्कर ट्रक हो जाती है। एंबुलेंस इलाज के लिए मरीज और परिजनों को जयपुर ले जा रही थी। हादसा इतना जोरदार था कि एंबुलेंस सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल हुए दो अन्य लोगों को इलाज के लिए जयपुर भेजा गया। मृतक अलवर जिले के रामगढ़ क्षेत्र के बांबोली गांव के बताए जा रहे हैंए पहचान के लिए शव बांदीकुई सीएचसी की मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं।
पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।