देश में अब तक Corona वैक्सीन के 123 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए
(India) देश में सोमवार तक कोविड-रोधी टीके की 123 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। मंत्रालय ने बताया कि कल 42 लाख 4 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया। इस दौरान आठ हजार नये मामलों की पुष्टि हुई, जबकि नौ हजार से अधिक लोग स्‍वस्‍थ हुए। इस समय देश में कुल एक लाख तीन हजार 859 सक्रिय मामले हैं। राष्‍ट्रव्‍यापी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत अब तक 123 करोड़ से अधिक कोविड रोधी टीके लगाये जा चुके हैं।


Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।