मुख्यमंत्री गहलोत ने ली शुद्ध के लिए युद्ध अभियान को लेकर समीक्षा बैठक,सभी जिलों में प्रयोगशालाएं स्थापित करने के दिए निर्देश
(India) edited by:-kritika

सीएम अशोक गहलोत की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास में बैठक हुई.बैठक में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान को लेकर समीक्षा की गई.सीएम गहलोत ने कहा कि मिलावटखोरों में भय पैदा करने के लिए लगातार 'शुद्ध के लिए युद्ध' अभियान चलाया जाए.शुद्ध खाद्य उत्पाद प्राप्त करना नागरिकों का अधिकार है.खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभाग सक्रिय भूमिका निभाएं.सीएम गहलोत ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और चिकित्सा विभाग के बेहतर समन्वय पर जोर दिया.मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी जिलों में प्रयोगशालाएं स्थापित करने के निर्देश दिए है.खाद्य निदेशालय में खाद्य सुरक्षा आयुक्त की जल्द नियुक्ति के भी निर्देश दिए.बैठक मं मंत्री परसादी लाल मीणा , प्रताप सिंह खाचरियावास मौजूद रहे.बता दें कि 1 जनवरी से शुद्ध के लिए युद्ध अभियान चलाया जाएगा.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।