प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरुआत,कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी
(India) edited by--kritika
केंद्र और राज्य सरकार किसानों के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही हैं...जिसके तहत प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना भी शामिल है...इस योजना के तहत अधिक से अधिक किसानों को लाने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक खास कदम उठाया है...इसी को लेकर लखनऊ में कृषि निदेशालय में कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर वहां रवाना किया..ये वाहन 11 जिलों में जाकर किसानों को जागरूक करेंगे...इस दौरान कृषि सांख्यिक एवं फसल बीमा के निदेशक राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि कोविड जैसी महामारी के दौरान भी कृषि क्षेत्र में अच्छ प्रदर्शन हुआ है.आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आज से प्रधानमंत्री फसल बीमा सप्ताह मनाया जा रहा है...हर जिलों में किसानों को जागरूक किया जा रहा है.केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का दावा है कि प्रीमियम के रूप में भुगतान किए गए हर 100 रुपये पर किसानों को रिकॉर्ड 537 रुपये का दावा हासिल हुआ है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।