सीएम योगी का अखिलेश यादव पर हमला: 'जिस गाड़ी में सपा का झंडा, समझो होगा कोई जानामाना गुंडा'
(Azamgarh, Azamgarh) उत्‍तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों और नेताओं के बीच सियासी जंग तेज हो गई है। सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत चुनाव प्रचार में झोंक दी है। इसी क्रम में यूपी के आजमगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी समेत पूरे विपक्ष पर जमकर बरसे सगड़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में तो अराजकता ही उनका पर्याय था। देश में एक नारा चल पड़ा था कि 'जिस गाड़ी में सपा का झंडा समझो होगा कोई जाना पहचाना गुंडा'। इस गुंडागर्दी की कमर तोड़ने का कार्य कोई किया है तो वह हमारी सरकार ने किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी सत्ता में आने के बाद गरीबों, दलितों व व्यापारियों को सता रहे थे। आजमगढ़ इसका भुक्तभोगी था। यहां के लोग यहां से बाहर जाते थे तो उन्हें किसी धर्मशाला में कमरा नहीं मिलता था। आजमगढ़ का नाम सुनते ही होटलों में कमरे नहीं मिलते थे। यह संकट उन्होंने ही खड़ा किया था, जिन्होंने कोरोना काल में यहां की जनता को लावारिस छोड़ दिया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।