योगी सरकार का तोहफा,पांचवां और छठवां वेतनमान पाने वाले कर्मचारियों का बढ़ाया डीए,नियमित होंगे संविदाकर्मी
(India)
पिछले 15 दिनों में मोदी का यह यूपी का 5वां दौरा है.प्रधानमंत्री मोदी ने कन्या सुमंगला योजना की राशि उनके खातों में ट्रांसफर की.प्रदेश में 202 सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का भी पीएम मोदी ने प्रयागराज से ही शिलान्यास किया.कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं.परेड ग्राउंड में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्रयागराज में आकर हमें अलग ही पवित्रता का अहसास होता है.पिछले साल कुंभ में मैं यहां आया था.तीर्थराज प्रयाग की पावन भूमि को मैं प्रणाम करता हूं.उन्होंने कहा कि पोषण वाला राशन अब महिलाएं खुद बनाएंगी.उन्होंने कहा कि इस नई यूपी को कोई वापस अंधेरे में नहीं धकेल सकता.5 साल पहले यूपी की सड़कों पर गुंडों का राज था.बेटियों का उनका स्कूल कॉलेज जाना मुश्किल था.देश भर के सैनिक स्कूलों में बच्चियों को एडमिशन देने का फैसला हमने किया.तीन तलाक के खिलाफ कानून हमारी सरकार ने बनाया.बिना किसी भेदभाव के डबल इंजन की सरकार बेटियों के जीवन को सुनहरा बनाने के लिए काम कर रही है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।