मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सोनभद्र के दौरे पर रहेंगे.इस दौरान मुख्यमंत्री जनसभआ को संबोधित करेंगे.सीएम योगी सोनभद्र जिले को पांच सौ करोड़ से अधिक का सौगात देंगे.कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पांच सौ करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे.मुख्यमंत्री राबर्ट्सगंज में भाजपा की जन विश्वास यात्रा में शामिल होंगेमुख्यमंत्री के जनपद आगमन होने पर बीजेपी नेताओं को विश्वास है कि सीएम जनपद को बड़ी सौगात देंगे और जिले की चारों विधानसभा सीट पर जीत हासिल करेंगे. मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर ही विकास की कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे. मुख्यमंत्री के आगमन पर बीजेपी के पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार ने अपने गीत के माध्यम से कहा कि ”सब जनता के इहे मांग योगी जी फिर सरकार बनइहे, बुआ अउर बबुआ आराम करीहे’ 27 तक योगी जी काम करीहें” उन्होंने कहा कि मोदी और योगी ने देश व प्रदेश की जनता को हमेशा सौगात देने का काम किया है इसलिए सीएम 22 तारीख को जिले को बड़ी सौगात जरूर देंगे.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।