राजधानी लखनऊ में युवाओं के डिजिटल सशक्तीकरण के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को उन्हें मुफ्त टैबलेट और स्मार्ट फोन वितरण योजना का शुभारंभ करने जा रहे है। विधानसभा चुनाव में युवाओं को साधने के लिए यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार का यह बड़ा दांव है,,, जिसका आगाज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर भव्य समारोह के रूप में होने जा रहा है। राजधानी लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होने वाले वितरण समारोह में प्रदेश के सभी जिलों से आये एक लाख छात्र-छात्राओं को सरकार की यह सौगात भेंट की जा रही है। सीएम योगी इस मौके पर डिजि शक्ति पोर्टल और डिजि शक्ति अध्ययन ऐप भी लांच करेंगे। युवाओं को दिये जाने वाले सभी स्मार्ट फोन और टैबलेट में डिजि शक्ति अध्ययन ऐप इंस्टाल है,,, जिसके माध्यम से उन्हें शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। शासन की ओर से बूट लोगो और वाल पेपर के माध्यम से रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। इसके लिए सरकार आइटी कंपनी इंफोसिस से अनुबंध करने जा रही है। इंफोसिस के शिक्षा और रोजगार से जुड़े 3900 प्रोग्राम युवाओं को निशुल्क उपलब्ध होंगे
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।