उत्तर प्रदेश सीएम आवास पर गूंजी गुरबानी,साहिबजादा दिवस मनाने वाला यूपी बना पहला राज्य
(India)

राज्य में सबका साथ सबका विकास के संकल्प और भाव के साथ ही प्रदेश सरकार धार्मिक सद्भाव की ओर भी लगातार कदम बढ़ा रही है। इसी के तहत सोमवार को यहां मुख्यमंत्री आवास में साहिबजादा दिवस मनाया और सीएम आवास पर गुरबानी गूंजी। उत्तर प्रदेश साहिबजादा दिवस मनाने वाला पहला राज्य है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साहिबजादा दिवस मनाने का फैसला किया था। सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर होने वाले गुरबानी कीर्तन में मुख्यमंत्री सहित सरकार के अन्य मंत्री शामिल हुए। आपको बता दें कि यह दिवस गुरु गोविंद सिंह के चार पुत्रों अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह की शहादत की याद में मनाया जाता है। साहिबजादा दिवस की तरह ही इससे पहले गुरु नानक देव के 550वें प्रकाशोत्सव पर मुख्यमंत्री आवास पर गुरुवाणी कीर्तन और लंगर का आयोजन किया गया था। पूर्व की सरकारों के समय मुख्यमंत्री आवास पर इस तरह के आयोजन नहीं होते थे, तब सिर्फ इफ्तार पार्टी ही होती थी

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।