(India)
मालेगांव ब्लास्ट में गवाह के खुलासे के बाद अब सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर हमला बोला है. फर्रूखाबाद में जन विश्वास यात्रा के दौरान सीएम योगी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के राज में हिंदुओं पर झूठे केस दर्ज किए गए, इसके लिए पार्टी को माफी मांगनी चाहिए.दरअसल, मालेगांव ब्लास्ट के एक गवाह ने सुनवाई के दौरान महाराष्ट्र एटीएस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसे सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम लेने के लिए दबाव बनाया गया था.गवाह ने अपने बयान में कहा है कि उस वक्त के तत्कालीन एटीएस अधिकारी परमबीर सिंह और अन्य अफसरों ने उन्हें यूपी के मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार सहित चार नेताओं को नाम लेने के लिए धमकी दी थी
उन्होंने आरोप लगाया कि जांच एजेंसियों का गलत उपयोग कर आरोप बनाने की साजिश की गई. उस समय एफआईआर में मेरा या योगी आदित्यनाथ का नाम नहीं था. आज राहुल गांधी खुद को हिंदू बता रहे हैं, जबकि उस वक्त हिंदू को आतंकवाद कहा गया था.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।