उदयपुर जिले के गोगुन्दा थाना क्षेत्र के छाली ग्राम पंचायत के मलारिया कला गांव में कलयुगी पुत्र ने शराब के नशे में पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या के बाद शव को सड़क पर डाल दिया। शव पूरी तरह से खून में सना हुआ था। शनिवार सुबह जब लोग वहां से गुजरे तो पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को कब्जे में लिया और मोर्चरी में रखवाया। शव की पहचान हमेरलाल के रूप में हुई।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।