पीएम की सुरक्षा चूक मामले में बड़ी कार्रवाई,पंजाब सरकार ने डीजीपी को हटाया,वीके भंवरा को दी नई जिम्मेदारी
(India)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक मामले पर पंजाब सरकार की गृह मंत्रायल को भेजी गई रिपोर्ट से एक और जानकारी सामने आई है.सूत्रों के मुताबिक, पंजाब सरकार ने रिपोर्ट में कहा है कि बठिंडा एसएसपी ने फिरोजपुर एसएसपी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने अधिकारों का दुरुपयोग किया... उन्होंने अपने अधिकार क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों को पीएम मोदी के रूट में जाने दिया.रिपोर्ट में कहा गया है कि किसानों का विरोध अचानक हुआ. मामले में एफआईआर दर्ज की गई है और चूक की जांच के लिए पैनल का गठन किया गया है.पंजाब सरकार ने रिपोर्ट में घटनाओं का क्रम भी साझा किया है.दरअसल, 5 जनवरी को पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस मामले पर पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांगी थी.पंजाब सरकार ने गुरुवार रात अपनी रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दी है.... बताया जा रहा है कि पंजाब के मुख्य सचिव ने पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक के कारणों का तथ्यों के साथ रिपोर्ट भेजी है.

पंजाब में आचार संहिता लगने से ठीक पहले नए डीजीपी की नियुक्ति
राज्य सरकार ने वर्तमान डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को हटाया
वीके भावरा को डीजीपी की जिम्मेदारी दी
राज्य में चार महीने के अंदर चौथे डीजीपी की नियुक्ति हुई

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।