दिल्ली में बढ़ते कोरोना केसेज के बीच बढ़ी पाबंदियां,सारे प्राइवेट ऑफिस बंद,वर्क फ्रॉम होम का मिला निर्देश
(India) देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी देखने को मिली है.रविवार के मुकाबले बीते 24 घंटे में कोरोना के कम मामले सामने आए हैं स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,68,063 नए मामले सामने आए हैं जबकि 9 जनवरी को 1 लाख 79 हजार 723 नए मामले सामने आए थे.... मंत्रालय ने बताया कि देश में अभी एक्टिव केस 8,21,446 हो गए हैं दिल्ली में कोरोना का कहर लगातार जारी है.जिसके चलते डीडीएमए ने राजधानी में कुछ और पाबंदियां लगाई हैं इसके तहत आज से दिल्ली में निजी दफ्तर पूरी तरह से बंद रहेंगे और कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे....इसके साथ ही रेस्टोरेंट और बार आदि भी बंद रहेंगे, हालांकि होम डिलीवरी सेवा चालू रहेगी

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।