दिल्ली में तीसरे दिन भी सीईसी की बैठक जारी है....बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुली तौर पर जुड़े हैं....साथ ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी वर्चुअली इस बैठक में जुड़े हैं....इससे पहले भी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की बुधवार को बैठक हुई…..इस बैठक में टिकट बंटवारे और सहयोगी दलों के साथ सीट शेयरिंग पर चर्चा हुई…. ये बैठक अमित शाह के नेतृत्व में करीब 14 घंटे तक चली....बैठक रात 1 बजकर 35 मिनट पर खत्म हुई....सूत्रों के मुताबिक कोर कमेटी की बैठक के दौरान निषाद पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद भी शामिल हुए.... इसके अलावा केंद्रीय मंत्री और अपना दल एस की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने भी बीजपी नेताओं के साथ मिलकर सीट शेयरिंग पर चर्चा की....माना जा रहा है कि आज को बीजेपी की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक के बाद सीटों का ऐलान किया जा सकता है....बुधवार को हुई कोर कमेटी की बैठक में विधानसभा सीटों पर चर्चा हुई...माना जा रहा कि आज सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक में के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।