समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा चुनावी ऐलान किया है. लखनऊ में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रैंस कर 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का ऐलान किया हैं. उन्होंने कहा कि जिन लोगों के बिजली के बिल ज्यादा आए हैं,,, वो आए और अपना नाम लिखवाएं और सपा की सरकार बनने पर उन्हें 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी. अखिलेश यादव ने कहा कि, जिसे तीन सौ यूनिट बिजली निशुल्क चाहिए वो अपना नाम लिखकर फार्म जमा करे. अखिलेश यादव ने कहा कि 300 यूनिट मुफ्त बिजली देना इसे समाजवादी ने अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है,,,, और इसके लिए बुधवार यानी आज से अभियान शुरु भी कर दिया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।